उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाई जाएगी रामायण: राज्य के वक्फ बोर्ड
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा है कि राज्य के वक्फ बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 117 मदरसों में बच्चों को संस्कृत और रामायण पढ़ाई जाएगी ताकि वे अपनी संस्कृति से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि मार्च से शुरू होने वाले सत्र में नए पाठयक्रम को लागू किया जाएगा। बकौल शादाब, उनका डीएनए श्रीराम से मिलता है।