उत्तराखंड के मसूरी में माल रोड का हिस्सा धंसा, डंपर के पलटने से चालक की हुई मौत
मसूरी (उत्तराखंड) में बुधवार शाम माल रोड का एक हिस्सा धंसने से मलबे से भरा एक डंपर दूसरी निचली सड़क पर गिरकर पलट गया। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, डंपर की चपेट में आने से 3 स्कूटर व एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गए।