उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य के 'ब्रैंड ऐम्बैसडर' ऋषभ पंत को सम्मानित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के 'ब्रैंड ऐम्बैसडर' क्रिकेटर ऋषभ पंत को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जैसे खिलाड़ी से सभी प्रेरित होंगे और प्रदेश में खेलों के प्रति अच्छा माहौल बनेगा। गौरतलब है, पंत को राज्य सरकार ने पिछले साल दिसंबर में राज्य का ब्रैंड ऐम्बैसडर नियुक्त किया था।

Load More