उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पहुंचकर किया हवाई सर्वेक्षण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जोशीमठ का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने वहां जाकर प्रभावित इलाकों का ज़मीनी स्तर पर मुआयना किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। धामी ने कहा कि लोगों की जान बचाना उनकी प्राथमिकता है और करीब 600 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।