उत्तराखंड के यमुनोत्री में 24 घंटे में 3 श्रद्धालुओं की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
उत्तराखंड के यमुनोत्री में 24 घंटे के अंदर 3 श्रद्धालुओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि जानकीचट्टी से मंदिर तक के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सभी मौतें हुई हैं। गौरतलब है, 3 मई से राज्य में चारधाम यात्रा को शुरू किया गया था।