उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद अगले आदेश तक रोकी गई केदारनाथ यात्रा
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है। 'एएनआई' ने रुद्रप्रयाग के ज़िला अधिकारी मयूर दीक्षित के हवाले से इस बात की जानकारी दी। वहीं, राज्य में जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया।