उत्तराखंड के सीएम धामी ने अंकिता भंडारी के परिवार को ₹25 लाख देने का किया एलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलान किया है कि एक रिज़ॉर्ट की 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी के परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि त्वरित न्याय के लिए अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।

Load More