उत्तराखंड के सीएम धामी ने उत्तरकाशी बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा, "बस ड्राइवर ने हमें बताया कि हादसा स्टीयरिंग व्हील फेल होने के कारण हुआ था...लेकिन फिर भी हमने जांच के आदेश दिए हैं।" गौरतलब है, इस हादसे में 26 लोगों की मौत और 4 अन्य घायल हुए हैं।