उत्तराखंड के सीएम ने पीएम मोदी से जोशीमठ के पुनर्विकास के लिए मांगी ₹2,942 करोड़ की मदद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ में ज़मीन धंसने से प्रभावित लोगों के राहत कार्यों के लिए प्रधानमंत्री से ₹2,942.99 करोड़ के पैकेज की मांग की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को जी20 समिट की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व मिलने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

Load More