उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के किए दर्शन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज (मंगलवार) अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई किया करते थे तब वह कई बार अयोध्या गए थे और उस समय रामलला को टेंट में देखकर वह भावुक हो जाते थे।