उत्तराखंड के हरिद्वार में अब हर की पौड़ी पर गंगा आरती के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग
उत्तराखंड के हरिद्वार में अब हर की पौड़ी पर गंगा आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। हरिद्वार की श्री गंगा सभा ने बताया कि हर की पौड़ी पर मुख्य गंगा आरती के लिए वेबसाइट पर ₹2,100 में बुकिंग कराई जा सकती है। बकौल सभा, आगामी दिनों में अन्य सभी सुविधाएं भी ऑनलाइन कर दी जाएंगी।