उत्तराखंड के हरिद्वार में रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे दो किशोरों की ट्रेन से कटकर हुई मौत
हरिद्वार (उत्तराखंड) के रूड़की शहर में एक रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे दो किशोरों की दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, लड़के अपने परिवार के साथ सोलानी नदी के तट पर एक धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए अपने गांव से आए थे। बकौल पुलिस, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।