उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने आदि कैलाश व ओम पर्वत के लिए शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है। सोमवार को दिल्ली, गुजरात व अन्य राज्यों के 16 पर्यटकों के पहले जत्थे ने यात्रा पूरी की। विभाग ने बताया कि इसका उद्देश्य राज्य में विंटर टूरिज़्म को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार उपलब्ध कराना है।

Load More