उत्तराखंड प्रशासन ने कांवड़ यात्रा में तलवार, त्रिशूल जैसी वस्तुएं लाने पर बैन लगाया
उत्तराखंड प्रशासन ने गुरुवार से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में तीर्थयात्रियों के तलवार, त्रिशूल और अन्य हानिकारक वस्तुएं लाने पर रोक लगाई है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि यात्रा में तलवार, त्रिशूल और लाठियां लाने पर प्रतिबंध रहेगा। बकौल खंडूरी, "सभी थाना और चौकी प्रभारियों को ज़िलों की सीमाओं पर इन्हें ज़ब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।"