उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कक्षा का परिणाम किया जारी, 10वीं में प्रियांशी ने किया टॉप
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इस साल 10वीं में 500/500 अंक हासिल कर प्रियांशी रावत ने प्रदेशभर में टॉप किया है। वहीं, 12वीं में पीयूष खोलिया व कंचन जोशी ने 97.60% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। 12वीं में 82.63% बच्चे पास हुए हैं।