उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट, 99% अंक लाकर मुकुल बने 10वीं टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में इस साल 77.47% परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि 12वीं में कुल 82.63% परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। मुकुल सिलस्वाल ने 99% अंक लाकर 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है जबकि 12वीं में दिया राजपूत ने 97% अंक हासिल कर टॉप किया है।