उत्तराखंड में 3 दिन के लिए बंद किए गए चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक सुमित पंत ने बताया है कि चारधाम यात्रा में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश में बनाए गए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर को 17 से 19 मई तक के लिए बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय धामों पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।