उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 लोगों की हुई मौत व 10 लोग घायल
टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) में दुवाकोटी के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। ज़िला आपदा अधिकारी ब्रिजेश भट्ट के मुताबिक, हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं और वे सभी अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।