उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे एमएस धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीर
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। साक्षी ने एक घर से तस्वीर व वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, "सभी धोनी के लिए दिन शानदार रहा! यकीन मानिए यहां कई सारे धोनी हैं।" ग्रामीणों के साथ तस्वीरें खिंचवाते धोनी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।