उत्तराखंड में आंधी के चलते गिरा 200 साल पुराना पेड़, नीचे दबकर 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
हरिद्वार (उत्तराखंड) में मंगलवार को ज्वालापुर में तेज़ आंधी के बीच 200 साल पुराना पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बकौल पुलिस, पेड़ की चपेट में आए 3 अन्य को बचा लिया गया। वहीं, हरिद्वार के चमगादड़ टापू के पास गिरे पेड़ के नीचे दबने से सोनीपत के पर्यटक की मौत हो गई।