10 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट
नव संवत्सर पर मंगलवार को उत्तराखंड के चारधाम में शामिल गंगोत्री के कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि इस बार गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। गौरतलब है कि इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे।