उत्तराखंड में उफनते नाले में बस फंसने के बाद छत पर चढ़े यात्री, कूदकर बचाई जान
उत्तराखंड में हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस शिमला बायपास रोड पर रामगढ़ के पास एक उफनते नाले में फंस गई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में बस के यात्री खिड़कियों से निकलकर छत पर चढ़ते और कूदकर अपनी जान बचाते दिख रहे हैं। बस देहरादून जा रही थी और यह घटना विकासनगर में हुई।