उत्तराखंड में ऐम्बुलेंस से 218 किलो गांजे की तस्करी कर रहे थे 2 लोग, एक हुआ गिरफ्तार
उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने ऐम्बुलेंस में गंभीर मरीज़ के होने का बहाना बनाकर 218 किलोग्राम गांजे की तस्करी कर रहे शख्स को गिरफ्तार किया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ऐम्बुलेंस का सायरन बजाकर बैरियर पार किया करते थे। बकौल पुलिस, बरामद किए गए गांजे की कीमत करीब ₹32.72 लाख है।