उत्तराखंड में कल से गौरीकुंड और सोनप्रयाग से दोबारा शुरू होगी केदारनाथ की यात्रा
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) की एसपी विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि केदारनाथ यात्रा 4 मई को सुबह 11 बजे के बाद गौरीकुंड और सोनप्रयाग से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सभी यात्री मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही अपनी यात्रा प्रारंभ करें। केदारनाथ यात्रा 3 मई तक स्थगित की गई थी और बुधवार को भी केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई है।