उत्तराखंड में खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, 9 लोगों की हुई मौत
पिथौरागढ़़ (उत्तराखंड) में गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस, ऐम्बुलेंस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।"