उत्तराखंड में गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब रहे कांवड़िए को एसडीआरएफ के जवान ने बचाया
हरिद्वार (उत्तराखंड) में बुधवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब रहे कांवड़िए को एसडीआरएफ के एक जवान ने बचाया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, कांवड़िया गंगा में तेज़ बहाव के साथ बहने लगा जिसे एसडीआरएफ की टीम ने देख लिया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कांगड़ पुल के पास एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है।