उत्तराखंड में गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख की हत्या किए जाने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में 2 बदमाशों द्वारा नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कारसेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या किए जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार 2 बदमाशों में से एक बदमाश कुर्सी पर बैठे तरसेम सिंह को कई गोलियां मारता हुआ नज़र आ रहा है। मामले की जांच जारी है।