उत्तराखंड में गैस कटर से एटीएम काटकर लाखों रुपए एसयूवी में ले गए चोर, सामने आया वीडियो
रूड़की (उत्तराखंड) में कुछ बदमाश रात के समय एक एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपए कैश लूटकर ले गए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में शॉल ओढ़े दिख रहे 3 लोग कैश से भरे बक्सों को एक एसयूवी में रखकर ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।