उत्तराखंड में जंगल में आग लगाने वालों पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत की जाएगी कार्रवाई
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया है कि राज्य के जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और दोषियों से नुकसान की भरपाई भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं गंभीर हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आग से निपटने के लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।