उत्तराखंड में टनल धंसने के बाद हिमाचल में 12 निर्माणाधीन सुरंगों का ऑडिट हुआ शुरू

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में निर्माणाधीन टनल के धंसने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हिमाचल प्रदेश में 12 निर्माणाधीन सुरंगों का ऑडिट शुरू कर दिया है। बकौल प्रोजेक्ट डायरेक्टर (एनएचएआई) वरुण चारी, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी सुरंगों का दौरा कर रहे हैं। गौरतलब है, उत्तराखंड की सुरंग में 41 मज़दूर फंसे हुए हैं।

Load More