उत्तराखंड में टाइगर रिज़र्व के पास बुज़ुर्ग पर बाघ ने किया हमला, क्षत-विक्षत शव हुआ बरामद
कोटद्वार (उत्तराखंड) में गुरुवार शाम कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के पास खेत में काम कर रहे एक 72-वर्षीय बुज़ुर्ग पर बाघ ने हमला कर दिया। एक फॉरेस्ट रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों के मशाल लेकर खोजने पर कुछ घंटे बाद बुज़ुर्ग का शव बरामद हुआ। बकौल रेंजर, बाघ ने बुज़ुर्ग के सिर व गले को बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया था।