उत्तराखंड में ट्रेन में आग लगने की अफवाह के चलते मची अफरातफरी, यात्रियों ने पैदल पार किया पुल
रायसी स्टेशन (उत्तराखंड) के पास रविवार को लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाहों के चलते यात्रियों में अफरातफरी की स्थिति हो गई। इसके बाद यात्री उफनती बाढ़गंगा नदी के ऊपर पुल पर उतर गए और जान खतरे में डालकर पैदल पुल पार करने लगे। दरअसल, किसी के चेन खींचे जाने के चलते पहियों से धुआं निकलने लगा था।