उत्तराखंड में दंपति ने बंद कमरे में की खुदकुशी, 3 दिन तक शव के साथ अकेला रहा नवजात
देहरादून (उत्तराखंड) में एक बंद कमरे से मंगलवार को उत्तर प्रदेश निवासी एक दंपति का शव सड़ी-गली हालत में बरामद किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, शवों के बीच दंपति का नवजात बच्चा लेटा हुआ था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, दोनों शव करीब 3-दिन पुराने हैं व प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।