उत्तराखंड में नदी के तेज़ बहाव में कार के बहने से 9 लोगों की हुई मौत, 1 महिला को बचाया गया
उत्तराखंड के रामनगर में शुक्रवार सुबह पर्यटकों की एक कार ढेला नदी के तेज़ बहाव में बह गई जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला को बचाया गया। कुमाऊं रेंज के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के मुताबिक, सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मृतकों में शामिल ज़्यादातर लोग पटियाला (पंजाब) के रहने वाले थे।