उत्तराखंड में पर्वत चोटी पर हिमस्खलन के बाद 8 पर्वतारोही बचाए गए, 21 अब भी फंसे

उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हिमस्खलन में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (उत्तरकाशी) के 29 प्रशिक्षुओं/प्रशिक्षक के फंसने के बाद राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने बताया है कि इनमें से 8 पर्वतारोहियों को बचा लिया गया है। राहत व बचाव अभियान में ज़िला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, आईटीबीपी व वायुसेना शामिल हैं।

Load More