उत्तराखंड में पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते बंद हुए बद्रीनाथ राजमार्ग पर यातायात हुआ बहाल

चमोली (उत्तराखंड) में कर्णप्रयाग के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बंद हुए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया है। चमोली पुलिस ने तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, "बाबा आश्रम कर्णप्रयाग के पास राजमार्ग यातायात के लिए खुल गया है।" इससे पहले भारी बारिश के बीच शनिवार को बद्रीनाथ राजमार्ग का 50 मीटर हिस्सा धंस गया था।

Load More