उत्तराखंड में फंसे श्रमिकों की रक्षा में योगदान देने वालों का धन्यवाद: यूपी के सीएम योगी
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) की सुरंग में फंसे मज़दूरों को बाहर निकाले जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, "श्रमिक भाइयों की प्राण रक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद!" वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उन लोगों की मेहनत को सलाम करता हूं जिन्होंने दिन-रात एक करके इसे सफल बनाया।"