उत्तराखंड में बस के खाई में गिरने के चलते 25 लोगों की हुई मौत
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि पौड़ी गढ़वाल में एक बस के खाई में गिरने के चलते 25 लोगों की मौत हो गई जबकि पुलिस व एसडीआरएफ ने रातभर चले अभियान में 21 लोगों को बचा लिया। घायल लोगों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है।