उत्तराखंड में बस हादसे में मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 4 घायल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री नैशनल हाईवे पर डामटा इलाके के पास हुए बस हादसे में मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है और 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, खोज और बचाव अभियान पूरा हो चुका है। रविवार को बस एक खाई में गिर गई थी जिसमें कुल 30 लोग सवार थे।