उत्तराखंड में बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आए कई वाहन, 4 लोगों की हुई मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में कई वाहन आ गए जिससे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हैं। सामने आए वीडियो में कई गाड़ियां मलबे में दबी हुई दिख रही हैं। इससे पहले गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट में भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो गया था।

Load More