उत्तराखंड में भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से अगले 6 महीने के लिए हुए बंद

उत्तराखंड स्थित भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट को शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे अगले 6-महीने के लिए बंद कर दिया गया। कपाट बंद होने से पहले मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा को बद्रीनाथ धाम के गर्भगृह में स्थापित किया। इस साल बद्रीनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में कुल 17,65,649 तीर्थयात्री आए।

Load More