उत्तराखंड में भर्ती अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पुलिस पर किया पथराव
देहरादून (उत्तराखंड) में भर्ती अनियमितताओं की जांच सीबीआई द्वारा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने गुरुवार को पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शन को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, "प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को इनसे बात करनी चाहिए।"