उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगाई गई रोक
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई। वहीं, खराब मौसम के चलते कई यात्री रास्ते में फंस गए हैं और भूस्खलन के चलते बंद हुए बद्रीनाथ हाईवे को शुक्रवार को खोल दिया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।