उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच चमोली में बद्रीनाथ हाईवे का हिस्सा धंसा, यातायात प्रभावित

चमोली (उत्तराखंड) में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा धंस गया जिससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को चमोली में कालीमाटी के पास गैरसैंण-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग-109 का एक हिस्सा धंस गया था। भूस्खलन के कारण शुक्रवार को नंदप्रयाग और बद्रीनाथ के बीच पांच स्थानों पर बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हुआ था।

Load More