उत्तराखंड में भारी भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग किया गया बंद

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तराखंड में खनकड़ा के पास बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया है। इससे पहले जून में कुचड़ा नाले में भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद किया गया था। दरअसल, बद्रीनाथ हाईवे रातभर बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते 26-जून को ब्लॉक हो गया था।

Load More