उत्तराखंड में मंदिर जाने पर दलित युवक को बंधक बनाकर जलती लकड़ी से पीटा गया, 5 पर केस दर्ज
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में 9 जनवरी को मंदिर में प्रवेश करने पर एक दलित युवक को कथित तौर पर जलती लकड़ी से पीटने व रात भर बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, जब अगली सुबह युवक घर पहुंचा तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। मामले में 5 ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया है।