उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई तीव्रता
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है और भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 25 किमी दूर 10 किमी की गहराई में था। भूकंप के इस झटके से अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।