उत्तराखंड में यूपी सीएम के सामने उनके जैसी वेशभूषा पहने मंच पर नज़र आया बच्चा, योगी ने दिया बुके
उत्तराखंड में रविवार को एक चुनावी जनसभा के दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उनके जैसी वेशभूषा पहने एक बच्चा नज़र आया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बच्चे को बुके देते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, दोनों ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया।