उत्तराखंड में रोपवे के रुकने से 25 मिनट तक फंसे रहे विधायक व 59 अन्य लोग; रेस्क्यू किया गया
उत्तराखंड के सुरकंडा देवी मंदिर के रोपवे में तकनीकी खराबी के कारण 20-25 मिनट रुकने से बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय समेत कम-से-कम 60 लोग फंसे रहे। टिहरी गढ़वाल के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए हैं और रोपवे सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रॉली में कोई यात्री नहीं फंसा है।