उत्तराखंड में वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह से 293 कछुए बरामद, सामने आई तस्वीरें
उधम सिंह नगर पुलिस (उत्तराखंड) ने वन्यजीवों की तस्करी करने वाले एक गिरोह से दुर्लभ प्रजाति के 293 कछुए बरामद किए हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। पुलिस के अनुसार, मौके से 2 तस्कर गिरफ्तार किए गए जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। बकौल पुलिस, आरोपी बचने के लिए लग्ज़री गाड़ियां इस्तेमाल करते थे।